[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING:सीतापुर-पत्थलगांव मार्ग पर कांग्रेस का चक्काजाम,सड़क की बदहाली को लेकर सरकार पर साधा निशाना

प्रविंस मनहर/रायपुर – अंबिकापुर जिले के सीतापुर में बदहाल NH-43 को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतापुर-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि NH-43 की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम के चलते NH-43 पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत के साथ ही स्थायी सड़क निर्माण की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close