[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

तम्बाकू गोदाम में लगी भीषण आग, कचरे से भड़की लपटों ने मचाया कोहराम, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Fire News: राजधानी में गर्मी की शुरुआत के साथ ही आगजनी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है, जहां 4 अप्रेल शनिवार सुबह 11 बजे,एक पुराने तंबाकू गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम कई सालों से बंद पड़ा था और आसपास जमा कचरे में आग लगाने की वजह से लपटें गोदाम तक पहुंच गईं।

Read More: हजारों बच्चों के स्कूल प्रवेश पर मंडराया संकट, RTE के तहत अब नहीं हो सकता एडमिशन, जानें क्यों 

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा पुराना सामान जलकर खाक हो गया।

Read More: समर वेकेशन के बीच बढ़ी टेंशन, रेलवे ने एक साथ 14 ट्रेनों को किया रद्द, घर से निकलने से पहले चेंक करे लिस्ट 

Raipur Fire News: स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में अक्सर कचरा जलाया जाता है, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में कचरा जलाने से बचें, खासकर गर्मी के मौसम में, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन परिस्थितियों में फैली।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close