[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Conversion: लड़कियों के बाद अब निशाने में आए हिंदू लड़के, जिम ट्रेनर महिला ने युवक का जबरन बदलावा धर्म, रखवाई दाढ़ी, थाने पहुंचा मामला

शामली। UP Conversion: उत्तरप्रदेश के शामली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक हिंदू युवक को फंसा कर उससे जबरन धर्मांतरण कराया गया। जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे को ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया गया। उसका नाम बदलकर रहमान रख दिया और हुलिया भी मुस्लिम जैसा करवा दिया गया। इस घटना के सामने आते ही आयुष के पिता के पैरों तले जमीन खिंसक गई।

Kangana Ranaut Visit Raipur: रायपुर पहुंची एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधात’ फिल्म के स्क्रीनिंग में हुई शामिल

जानकारी के अनुसार, दयानंदनगर निवासी देवराज मलिक, जो जिले की केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे आयुष मलिक को कथित रूप से बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया और उससे आर्थिक लाभ भी लिया गया। आयुष ने अपना नाम बदल लिया और धार्मिक तौर-तरीकों में बदलाव अपनाने लगा, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। इसके बाद देवराज मलिक ने जिम ट्रेनर चांदनी, उसके परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, आयुष और चांदनी की मुलाकात वर्ष 2022 में एक फिजियोथेरेपी सेंटर में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में उन्होंने एक ही जिम जॉइन किया, जहां उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चांदनी और उसके परिवार ने आयुष पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। परिवार का यह भी कहना है कि आयुष से बड़ी रकम खर्च करवाई गई और बाद में उसे परिवार से अलग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

परिजनों के मुताबिक, आयुष और चांदनी ने दिल्ली में निकाह किया, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। निकाह के कुछ समय बाद आयुष अलग मकान लेकर रहने लगा। देवराज मलिक का आरोप है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकियां दी गईं और उन पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Varanasi News: मोक्ष नगरी वाराणसी में अब शहर से बाहर शिफ्ट होंगी सभी मीट की दुकानें, नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में नाराजगी

UP Conversion:  वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, धर्म परिवर्तन, आर्थिक लेनदेन और संपत्ति से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। एसपी एन.पी. सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुछ डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियां भी सामने आई हैं, जिनकी सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close