छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
विधानसभा के 11 वें दिन सदन में गू्ंजा धान के उठाव न होने का मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने लगाए 30 करोड़ धान खराब होने का आरोप
रायपुर। CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11 वां दिन है। ऐसे में आज कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने विधानसभा में धान के उठाव नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सक्ति जिले में करीब 30 करोड़ रुपये के धान के खराब होने, गायब होने और कमी होने की स्थिति सामने आई है।
इस पर जवाब देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि, 17 जनवरी के बाद धान का उठाव अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन बाद में प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई और अब धान का उठाव किया जा रहा है।
CG Budget Session 2026: उन्होंने बताया कि, 31 मार्च तक सभी खरीदी केंद्रों से धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा। वहीं रामकुमार यादव ने कहा कि, यदि सूखत (धान में कमी) की स्थिति बनती है तो इसकी कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों पर नहीं की जानी चाहिए।
यह भी देखें
Advertisement




