Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़महासमुंद

CG NEWS : शाला प्रवेशोत्सव के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 35 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

महासमुंद : राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आरंभ पर 16 जून से शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासमुंद जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिला, विकासखंड एवं संकुल स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग दलों का गठन किया गया था।

जिले के सभी विकासखंडों को जोनों में विभाजित कर निरीक्षण की व्यापक व्यवस्था की गई। निर्धारित तिथि को सभी जोन, सेक्टर एवं संकुल प्रभारियों द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने 35 शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए हैं।

महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत कु. अपर्णा पाल व्याख्याता, आरती कुजुर व्याख्याता,  सारिका साकरकर व्याख्याता, हेमपुष्पा धु्रव व्यायाम शिक्षक,  बाबूलाल नेगी सहा ग्रेड 02, प्रतिभा प्रभा कंवर व्याख्याता, रूखमणी शर्मा व्याख्याता,अशोक धु्रव स.शि.एल.बी., विनोद पटेल स.शि.एल.बी. की एक दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।

इसी प्रकार विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत नारद साहू स.शि.एल.बी., मेनीष कुमार चन्द्राकर स.शि.एल.बी., शत्रुहन लाल मिर्धा उ.व.शि., देवेन्द्र कुमार ठाकुर शि.एल.बी., लिलेश्वर सिंह टेकाम स.शि.एल.बी., संगीता सिन्हा स.शि.एल.बी., रूपेश कुमार राजपूत स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकारबबीता बरिहा स.शि.एल.बी., तरूण ठाकुर स.शि.एल.बी.,विनोद मरकाम स.शि.एल.बी., श्री लेखराम वनवासी स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी प्रकार विकासखंद पिथौरा अंतर्गत ममता ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, पुरुषोत्तम ठाकुर व्याख्याता, रेखराम साहनी सहा. शिक्षक, श्रीमती निर्मला चौधरी शिक्षक (एल.बी.), राजकपुर तिर्की सहा. शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार गौतम प्रसाद धुव प्रधान पाठक, भूमिका सिंह प्रधान पाठक, अमृतलाल भोई शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।

इसी प्रकार विकासखंड बसना अंतर्गत सुलोचना डड़सेना प्रधान पाठक, संगीता खुटे सहायक शिक्षक (एल.बी.), लक्ष्मी प्रसाद पोर्ते शिक्षक (एल.बी.), रूपधर निषाद विज्ञान सहायक, बालामणी नायक सहायक शिक्षक (एल.बी.), लोकनाथ खुंटे सहायक शिक्षक (एल.बी.) एवं सरायपाली अंतर्गत नोमित तिर्की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close