Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

समस्या पेयजल को लेकर मंत्री हुए गंभीर, हैण्डपंप सुधार सहित बोर खनन कराने के निर्देश दिए

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्तार संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत सोमवार को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बतौली के पंचायत भवन में स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरित किया। इस दौरान करीब 20 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरित किया गया। इसके साथ ही सीतापुर में भी कई हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का वितरित किया गया।

खाद्य मंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में सबसे ज्यादा समस्या पेयजल को गंभीरता से लेते हुए पीएचई के अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा बाताए गए स्थल पर जाकर हैण्डपंप सुधार सहित बोर खनन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राशन कार्ड एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम अनमोल टोप्पो जनपद सीईओ बतौली विजयनारायण श्रीवास्तव, निलय त्रिपाठी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close