Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

बच्चों की लड़ाई के बाद हुई FIR, बुजुर्ग ने किया सुसाइड, हवलदार पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने किया थाने का घेराव …

राजधानी रायपुर में एक बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि टिकरापारा थाना पुलिस ने उनके बेटे को बिना किसी वजह थाने में बैठाया था। जिसके बाद पुलिस की प्रताड़ना से परेशान शहजाद खान (46 साल) ने सुसाइड कर लिया है।
मामले में एक सुसाइड नोट भी सामने आया है। इसमें पुलिस के साथ ही कुछ और लोगों पर झूठी FIR की बात लिखी है। इधर, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर दिया है। थाने में जमकर नारेबाजी की जा रही है।
टिकरापारा थाने का घेराव करने वाले संजय नगर रहवासियों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि,मोहल्ले में बच्चों के आपसी झगड़े के मामले में शहजाद शेख के खिलाफ FIR हुई थी। परिजनों का आरोप है कि बच्चों की लड़ाई में झूठी FIR संजय नगर मुतवल्ली ने थाने में कराई।
बताया जा रहा है कि, केस दर्ज करने के बाद पूछताछ को लेकर पुलिस शहजाद शेख और उसके बेटे को थाने लाई थी। आरोप है कि, जबरन उन्हें उठाकर थाने में 48 घंटे बिठाया गया था। इससे तंग आकर बच्चे के पिता ने आत्महत्या कर ली।

IAS के. संजय मूर्ति बने देश के नए CAG, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close