शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, रिटायर्ड IAS निरंजन दास, नितेश पुरोहित और यश पुरोहित को कोर्ट में किया पेश
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, नितेश पुरोहित और यश पुरोहित को कोर्ट में पेश किया गया है। ईओडब्ल्यू ने पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया।
इस मामले में नितेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा, जबकि यश पुरोहित और निरंजन दास की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए ईओडब्ल्यू ने आवेदन किया है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें अनवर ढेबर और नितेश पुरोहित को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब व्यवसाय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करता है।
Raipur News: EOW ने आरोप लगाते हुए बताया था कि, शराब घोटाले का पैसा सिंडिकेट के सदस्य अनवर ढेबर के पास आता था। आयकर विभाग की कार्रवाई से पहले यानी जनवरी 2019 से फरवरी 2020 तक अनवर यह पैसा जेल रोड स्थित गिरीराज होटल में रखवाता था। बता दें कि, EOW ने चैतन्य और अनवर ढेबर के मैनेजर दीपेन चावड़ा को रिमांड पर लिया है। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी है।




