Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

33 लाख के इनामी सहित 10 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया समर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

सुकमा। Sukama Naxalite Surrender: सरकार की नीतियों और सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों से नक्सली लगातर सरेंडर कर रहे हैं। वहीं एक बार फिर सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 33 लाख के इनामी सहित 10 नक्सलियों ने हथियार के साथ समर्पण किया है। इनमें एक AK-47, दो एसएलआर, एसएलआर BGL, 9 mm गन और BGL लांचर शामिल हैं।

समर्पण करने वालों में गंगा कुंजाम (ACM, 8 लाख का इनामी), लेकम रामा (PCCM, 5 लाख का इनामी), और ताती सोनी (PPCM) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए कई सुविधाएं दी जाएंगी, जैसे निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, स्वरोजगार योजनाएं, और आवास योजना।

Sukama Naxalite Surrender: पुलिस प्रशासन नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी जैसे IG बस्तर पी. सुंदरराज, CRPF DIG आनंद सिंह राजपुरोहित, सुकमा SP किरण चव्हाण और कलेक्टर देवेश ध्रुव मौजूद रहे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close