Bus Fire News: चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Bus Fire News: रायपुर से जगदलपुर जा रही महेंद्र ट्रेवल्स की एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना अभनपुर के पास जगदलपुर नेशनल हाईवे पर हुई, जहां बस में अचानक धुआं उठने के बाद देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते बस खाली करा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की प्रारंभिक सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
Bus Fire News: हालांकि आग लगने के कारण बस का इंजन हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।




