[t4b-ticker]
Advertisement
bollywoodट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

झूठी निकली बॉलीवुड एक्टर के निधन की खबर, अफवाहों पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा

मुंबई। Dharmendra Health News: कल यानी सोमवार 10 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक्टर की हालत गंभीर बताई गई थी। वहीं आज अब एक्टर की मौत की अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस हेमा मालिनी का गुस्सा फूटा है। उन्हें इस तरह की खबरों पर नाराजगी जताई है।

हेमा मालिनी एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि, ‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करता हूँ, जो अस्पताल में निगरानी में हैं। लेकिन जो हो रहा है वह अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।’

Dharmendra Health News: बता दें कि, फिलहाल धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट जारी है, खबरों की माने तो वह रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं, लेकिन देओल परिवार की ओर से अब तक किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इंडस्ट्री के कई स्टार भी उनका हाल चाल जानने के लिए एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

 

 

 

What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.

— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close