छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
सचिन पायलट ने की चैतन्य बघेल से जेल में मुलाकात,पायलट ने बीजेपी पर कसा तंज कहा अपने विरोधियों को डराने,धमकाने का काम कर रही हैं

रायपुर/प्रविंस मनहर – कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करने सेन्ट्रल जेल रायपुर पहुँचे। बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है. लेकिन वे भाजपा चाहे जो कर लें, हमारा कांग्रेस परिवार एक कदम पीछे नहीं हटेगा।
Advertisement




