Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

नकली खाद-बीज को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का सख्त रुख, कहा – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नकली खाद और बीज की बिक्री पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकृत विक्रेता की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके लाइसेंस तत्काल रद्द कर एफआईआर दर्ज की जाए।

मंत्री नेताम ने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज की जमाखोरी और बिक्री की शिकायतें बढ़ रही हैं, जिसे सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त इनपुट उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही या गड़बड़ी सहन नहीं की जाएगी।

 

Read More : CG Yuktiyuktkaran : अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग का समय बदला, सूची जारी होते ही उठा विवाद, पारदर्शिता पर सवाल

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खाद व बीज विक्रेताओं की नियमित निगरानी करें, उनके स्टॉक की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि उत्पाद गुणवत्ता व मानकों के अनुरूप हों। साथ ही, किसानों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

Read More : CG NEWS : दवाइयों की जांच में ये 3 दवाई पाई गईं अमानक, स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, कहा- बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

मंत्री नेताम ने किसानों से केवल अधिकृत विक्रय केंद्रों से खाद और बीज खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी की सूचना तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

सरकार के इस सख्त रुख से यह साफ है कि अब नकली कृषि सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close