फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में होगी गिरावट, मौसम विभाग ने जताई हल्का धुंध छाए रहने की संभावना
रायपुर। CG Weather Update: प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। कई जिलों में घने कोहरे की वजह से घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। तो वहीं विजिबिलिटी कम होने से वाहन चलाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। ठंड के कारण कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। वहीं कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।
बता दें कि, अलग-अलग सिस्टम का असर खत्म होने से मौसम साफ होगा और तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं अगले आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बन सकती है।
CG Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो रायपुर में हल्का धुंध छाए रहने की संभावना है। इसी तरह दिन में अधिकतम तापमान 27 और रात में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में बदली के कारण तापमान में वृद्धि होने के आसार है। वहीं प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 7.6 पेंड्रा रोड का रहा।




