Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

RAIPUR BREAKING : 16 साल की नाबालिग की हत्या, शरीर पर मिले चाकू और पत्थर से वार के निशान

 

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदारशिवनी गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त सामने आई जब 27 जून की सुबह गांव के पास एक खेत में लड़की की लाश मिली।

परिजनों के अनुसार, लड़की 26 जून को दोपहर करीब 1 बजे घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो परिजन और ग्रामीण चिंतित हो गए। अगली सुबह गांव के पास खेत में उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

चाकू और पत्थर से की गई हत्या, आरोपी फरार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की की हत्या चाकू और पत्थर से वार करके की गई है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आसपास के इलाकों में जांच और पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close