देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़
वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश, ग्रुप कैप्टन शहीद

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का मिग-21 बायसन एयरक्राफ्ट बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। इसमें आईएएफ के एक ग्रुप कैप्टन शहीद हो गए। हादसा एयरफोर्स के सेंट्रल इंडिया बेस में उस समय हुआ, जब मिग-21 एयरक्राफ्ट कॉम्बेट ट्रेनिंग के लिए टेक ऑफ कर रहा था। हादसे में शहीद ग्रुप कैप्टन का नाम ए. गुप्ता बताया जा रहा है।
आईएएफ ने इस हादसे के पीछे की वजह पता करने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी है। एयरफोर्स ने हादसे में शहीद कैप्टन ए गुप्ता के लिए संवेदना व्यक्त की है। आईएएफ ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कॉम्बेट ट्रेनिंग एयरफोर्स के ग्वालियर बेस पर चल रही थी।
Advertisement




