क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
BREAKING NEWS: RTO कर्मचारी पर बदसलूकी और अवैध वसूली का आरोप,गुस्साए ट्रक चालकों ने NH-30 किया जाम

प्रविंस मनहर/रायपुर -कांकेर-बालोद सीमा से लगे मुजालगोंदी गांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि RTO कर्मचारी के कथित तौर पर बदसलूकी करने से ट्रक चालकों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने सड़क पर वाहन खड़े कर आवागमन रोक दिया। ट्रक चालकों ने RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। विरोध के चलते नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी है। घटना बालोद जिले के सीमावर्ती ग्राम मुजालगोंदी के पास NH-30 की बताई जा रही है। ट्रक चालकों के आरोपों और जाम के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Advertisement




