कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े ननकीराम कंवर, समर्थकों के साथ सीएम हॉउस के बाहर बैठेंगे धरने पर
कोरबा। Nankiram Kanwar: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर एक बार फिर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने तीखा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है।
दरअसल, पूर्व गृहमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाए जाने के मांग को लेकर 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा था। जिसमे उन्होंने भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने के मांग की थी। लेकिन तीन दिन बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद ननकीराम कंवर ने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है।
Nankiram Kanwar: बता दें कि, ननकीराम कंवर ने कहा कि, वे 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठेंगे। इस सम्बन्ध में उन्होंने नया पत्र जारी कर दिया है।





