[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING :संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान पर CM साय का पलटवार,बोले-‘डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा विकास’

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ की सियासत में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। संजय सिंह द्वारा केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार को ‘हाईजैक’ करने का आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं है और पिछले ढाई वर्षों में डबल इंजन सरकार के चलते छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close