Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : एससी-एसटी युवाओं के नग्न प्रदर्शन पर सियासत तेज, मंत्री शिव डहरिया ने कहा- अश्लील तरह का काम उचित नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन विधानसभा के सामने SC-ST वर्ग के युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया। अब मामले में सियासत तेज हो गई है। युवाओं के प्रदर्शन को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रदर्शन का अधिकार सबको है लेकिन अश्लील तरह का काम उचित नहीं है। उचित फोरम में अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फर्जी नियुक्ति का मामला पिछले सरकार का है। जांच की कार्रवाई की जा रही है, बहुत मामलों में कोर्ट में स्टे है। जिन मामलों में स्टे है उसमें तुरंत कार्रवाई भी नहीं की जा सकती।

शिव डहरिया के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ इस स्तर तक पहुंच चुका है। हमारी सरकार को गए 5 साल हो गए हैं। अनियमितता थी तो इन्होंने ठीक क्यों नहीं किया। कांग्रेस सरकार कब तक यहीं राग अलापती रहेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close