Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर

झांकी और गणेश विसर्जन के लिए रूट चार्ट तैयार, 800 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, यहां देखें रूट

रायपुर। Raipur News: राजधानी में आज गणेश चतुर्थी के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। वहीं 8 सितंबर 2025 को झांकी निकाली जाएगी। पुलिस ने विशाल झांकियों और गणेश विसर्जन के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया है। झांकी तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड होकर सदर बाजार मार्ग से कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग, होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर मार्ग होकर रायपुरा चौक (अंडरब्रीज) से महादेव घाट तक होगी।

इसी के साथ ही गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) मार्ग पर सुगम व्यवस्था के लिए रात 08ः00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जिनकी निगरानी CSP रैंक के अधिकारी करेंगे। विसर्जन यात्रा पर ड्रोन और कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान तक पंहूचने के लिए निम्नानुसार मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

यातायात डायवर्सन व्यवस्थाः-

01. महादेव घाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रायपुरा से अमलेश्वर की ओर आवागमन करने वाले वाहनों को खारून नदी पुल के ऊपर से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा होकर आवागमन कर सकेगे।

02. तेलीबांधा-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर टाटीबंध की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका से रिंग रोड 01 होकर आवागमन कर सकेगें या फाफाडीह चौॅक से स्टेशन रोड, चौबे कालोनी, समता कालोनी होकर आवागमन कर सकेंगे।

03. खमतराई-फाफाडीह होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक रिंग रोड 02 होकर आवागमन कर सकते हैंl

04. धमतरी रोड पचपेढ़ीनाका होकर रेेल्वे स्टेशन मेकाहारा आवागमन करने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक, मरही माता चौक होकर आवागमन कर सकते है।

पार्किग व्यवस्था:-

01. तेलीबांधा, पंडरी, राजा तालाब क्षेत्र के श्रद्वालुगण जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन शहीद स्मारक भवन के पास पार्क कर सकते है।

02. कटोरा तालाब, टिकरापारा क्षेत्र के श्रद्वालुगण जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन गांधी मैदान के पास पार्क कर सकते है।

03. मठपारा, पुरानी बस्ती क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन धरना स्थल इंडोर स्टेडियम के पास पार्क कर सकेंगे।

04. आश्रम , लाखेनगर, समता-चौबे क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन ईदगाह भाठा मैदान/नवीन मार्केट में पार्क कर सकेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close