छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा
सड़क किनारे खड़ी स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, उखड़ा गेट, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे
खरोरा। Kharora Accident: छत्तीसगढ़ के खरोरा से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसा तिल्दा रोड स्थित चिकन मार्केट के सामने उस वक्त हुआ, जब होली हार्ट स्कूल की बस एक बच्चे को उतारने के लिए रुकी हुई थी।
Read More: अब 10 हजार से ज्यादा पेमेंट करने पर लगेगा 1 घंटे का ब्रेक, मिलेगा गलत ट्रांजैक्शन रोकने का मौका, जानें RBI का प्लान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को रगड़ते हुए जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का गेट पूरी तरह उखड़कर नीचे गिर गया। बस में सवार छोटे-छोटे बच्चे इस घटना से बुरी तरह डर गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
Read More: भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये शहर, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई तीव्रता
Advertisement




