[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Viral Video: AC कोच में गंदी बेडशीट मिलने पर भड़का यात्री, वेंडर ने कहा-‘वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा’, देखें वीडियो

नई दिल्ली। Viral Video: भारतीय रेलवे की प्रीमियम श्रेणी की ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर सफर के लिए चादर, कंबल, तकिया और पिलो कवर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इन सुविधाओं की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में एक यात्री दावा करता नजर आ रहा है कि उसे एसी कोच में जो बेडशीट उपलब्ध कराई गई, वह गंदी थी। यात्री ने रेलवे स्टाफ से उसे बदलने की मांग की और स्वच्छ बेडशीट उपलब्ध कराने की बात कही।

Revenue From Liquor Sales: शराब बिक्री से दिल्ली सरकार की तिजोरी भरी, पहली तिमाही में आबकारी राजस्व 1,038 करोड़ रुपये के पार

वीडियो में स्टाफ और यात्री के बीच हुई बातचीत

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यात्री की शिकायत पर मौजूद वेंडर ने जवाब देते हुए कहा कि वीडियो बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि बेडशीट गंदी है तो इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई जाए। वेंडर ने यह भी कहा कि इस संबंध में कार्रवाई करना उसकी जिम्मेदारी नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रेलवे की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने यात्रियों को मिलने वाले लिनेन की गुणवत्ता में सुधार की मांग की, जबकि कई लोगों ने ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

भारतीय रेलवे के प्रथम एसी (1AC), द्वितीय एसी (2AC) और तृतीय एसी (3AC) कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को सामान्यतः चादर, कंबल, तकिया और पिलो कवर उपलब्ध कराया जाता है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त रूप से तौलिया या रूमाल जैसी सुविधा भी दी जाती है, ताकि यात्रा अधिक आरामदायक हो सके।

Muharram Car Blast: मोहर्रम जुलूस में क्रेन से लटकाई कार, फिर किया ब्लास्ट, 4 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Viral Video:  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वायरल वीडियो किस ट्रेन और किस रूट का है। रेलवे की ओर से भी इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close