CG NEWS : AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन,689 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

प्रविंस मनहर/रायपुर – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान के विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को कुल 689 डिग्री प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 16 पुरस्कार भी दिए गए। उपराष्ट्रपति ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और चिकित्सा के क्षेत्र में देश और समाज की सेवा करने का संदेश दिया।



