Bilaspur News: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया शातिर चोर, सूने घरों की रेकी कर ऐसे देता था वारदात को अंजाम, 45 लाख का मशरूका जब्त

बिलासपुर। Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक युवक को शातिर चोर बना दिया। जिसने चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। बताया गया कि, आरोपी मूल रूप से गौरेला का रहने वाला है और मंगला, बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहा था और एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन सुधारने के बहाने सूने घरों की रेकी करता था और रात के समय बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
Read More: Raipur News: राजस्व विभाग की नई पहल, अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएं
इस मामले में ए.सी.सी.यू. (ACCU) और थाना सिविल लाइन बिलासपुर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने शहरभर के करीब 1,000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही स्थानीय इनपुट और साइबर सेल की आधुनिक तकनीकी मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। आरोपी चोरी किए गए गहनों को निजी गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखकर लोन लेता था और चोरी की रकम अपने बैंक खाते में जमा करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के पैसों से खरीदे गए कई घरेलू सामान भी बरामद किए हैं।
Read More: Chickens Die Due DJ Music: अजब-गजब मामला…डीजे के किलर साउंड से 140 मुर्गियों की मौत, सदमे में पोल्ट्री फार्म संचालक
Bilaspur News: वहीं जांच में सामने आया कि आरोपी एसी मिस्त्री को ऑनलाइन जुए की लत थी और गेम में करीब 30 लाख रुपये हारने के बाद उसने चोरी का रास्ता अपनाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है, जिसमें 252 ग्राम सोना,1 किलो 95 ग्राम चांदी, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, कूलर, फ्रिज, सोफा, इन्वर्टर, बैटरी और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।




