[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Bengaluru News: बड़ा हादसा… यहां पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

बेंगलुरु। Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के दक्षिण तालुक स्थित मादापट्टना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में कार्य के दौरान अचानक विशाल चट्टान ढहने से आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले दिहाड़ी श्रमिकों के रूप में हुई है।

Raipur News: स्कूल प्रार्थना विवाद पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चुनौती देने वाली याचिका खारिज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय खदान में मजदूर पत्थर तोड़ने और खुदाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करीब 40 फीट ऊंचाई से भारी चट्टान अचानक टूटकर नीचे आ गिरी, जिससे वहां काम कर रहे कई श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय साइट पर लगभग 18 मजदूर मौजूद थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान शुरू कर मलबे को हटाया गया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन को आशंका है कि मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए राहत कार्य जारी रखा गया।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेराबंदी कर सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मलबे के नीचे कोई अन्य श्रमिक तो नहीं दबा है। इसके बाद तकनीकी टीम खदान की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण करेगी। पुलिस ने पुष्टि की है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी आठ मजदूर बिहार के निवासी थे। प्रशासन मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

Ghaziabad Crime News: बर्थडे पार्टी बना मौत का जाल, युवक को शराब पिलाकर धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, फिर घर के बाहर फेंका शव

Bengaluru News: फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि चट्टान गिरने की वजह क्या थी और खदान में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close