[t4b-ticker]
Advertisement
crimeकोरियाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korea Murder Case: बीजेपी नेता समेत तीन लोगों की हत्या के बाद प्रशासन सख्त, इलाके में लगाई धारा 163

कोरिया। Korea Murder Case:  कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत कटगोड़ी गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बैकुंठपुर के महलपारा, नौगई और कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी है।

Chamba Accident: 800 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार चिन्हित क्षेत्रों में 300 मीटर की परिधि तक किसी भी प्रकार के घातक हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जुलूस, धरना-प्रदर्शन, आमसभा, भड़काऊ नारेबाजी और आपत्तिजनक पोस्टर या पर्चों के वितरण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

दरअसल, मंगलवार को हुए एक पुराने विवाद के बाद देर रात हिंसा भड़क गई थी। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कटगोड़ी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने उनकी फॉर्च्यूनर वाहन में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस घटना में वाहन में मौजूद भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उनके साथ मौजूद नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया।

Droupadi Murmu Visit MP : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर से कूनो तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Korea Murder Case:  प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close