चुनावछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुररायपुर
जशपुर में भी भाजपा को मिली हार, 2 में कांग्रेस तो 1 में निर्दलीय ने मारी बाजी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी हारे..

जशपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। मनेंद्रगढ़ के बाद अब जशपुर में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि क्षेत्र के तीनों जिला पंचायत सदस्य की सीट पर भाजपा को शिकस्त मिली है।
जशपुर क्षेत्र में तीन जिला पंचायत सदस्य की सीट पर चुनाव हुआ है। इनमें 2 पर कांग्रेस ने बाजी मारी तो वहीं एक पर निर्दलीय उम्मीदबवार ने जीत दर्ज कराई है। क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के बागी गेंदबिहारी सिंह, क्षेत्र क्रमांक 2 से कांग्रेस समर्थित आशिका कुजूर और क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस समर्थित मोनिका टोप्पो ने जीत हासिल की है।
वहीं बगीचा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक भी पंच का चुनाव हार गए।
इसके पहले मनेंद्रगढ़ के खंड़गांव से भी भाजपा के हार की खबर सामने आ चुकी है।
Advertisement




