छत्तीसगढ़ पहुंची दंगल गर्ल गीता फोगाट, सरगुजा ओलंपिक-2026 के शुभारंभ में हुई शामिल, कहा- बेटियों को आगे बढ़ने में दें पूरा साथ
अंबिकापुर। Geeta Phogat In Ambikapur: आज 21 मार्च से सरगुजा ओलंपिक-2026 (Olympics-2026) की शुरूआत हो रही है। संभागस्तरीय खेलों का आयोजन 21 से 23 मार्च तक अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस दौरान आज के इस आयोजन में भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगाट (Geeta Phogat) सरगुजा ओलम्पिक में शामिल होने अंबिकापुर पहुंची।
Read More: सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र, मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद
बता दें कि, कुश्ती में गोल्ड मेडल जीत चुकी गीता फोगाट ने इस दौरान बेटियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अभिभावकों को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दें।उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की सरगुजा और बस्तर ओलम्पिक जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिल रहा है।
Read More: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन होने जा रहा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Geeta Phogat In Ambikapur: गीता फोगाट ने कहा कि, अगर आगे बढ़ने की चाहत हो तो गांव की बेटियां भी कमाल कर सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार की इस पहल से बेटियों को आगे बढ़ने की नई दिशा मिल रही है और आने वाले समय में इससे कई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी।




