[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS: मंत्री लखन लाल देवांगन ने उठाई फोरलेन की मांग,केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र

प्रविंस मनहर/रायपुर – कोरबा जिले में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी से उरगा तक करीब 10 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया है। मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस मार्ग के सिंगल लेन होने के कारण भारी वाहनों समेत छोटे वाहनों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सीतामणी क्षेत्र को भारतमाला परियोजना के प्रमुख सड़क मार्ग से जोड़ने से यातायात सुगम और सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क बनने से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close