big breakingUncategorizedछत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर ने थामा बीजेपी का दामन, अलीनगर से लड़ सकती हैं चुनाव

रायपुर/प्रविंस मनहर – अपने मधुर संगीत से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मैथिली ठाकुर अब राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। मंगलवार को उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि पार्टी उन्हें बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार सकती है। मैथिली ठाकुर के बीजेपी में आने से पार्टी को मिथिलांचल में युवाओं और सांस्कृतिक वर्ग में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। मैथिली ठाकुर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ,सबका विकास’ के विज़न से प्रभावित हैं और समाज की सेवा के लिए राजनीति को माध्यम बना रही हैं।
Advertisement




