CG 10th-12th Board Result: लाखों छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म, जारी होंगे 10वीं-12 वीं बोर्ड के रिजल्ट, इस लिंक से कर सकते हैं चेक
हिमांशु पटेल/ रायपुर। CG 10th-12th Board Result: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के नतीजे आज यानी 29 अप्रैल (CG 10th-12th Board Result) को घोषित किए जाएंगे। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से रिजल्ट की औपचारिक घोषणा होगी।
Read More: CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर
इस बार भी छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड ने इसके लिए पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट्स की जानकारी जारी कर दी है, ताकि रिजल्ट के समय किसी तरह की परेशानी न हो। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए इन cgbse.nic.in, results.cg.nic.in, digilocker.gov.in, web.umang.gov.in वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना परिणाम देख पाएंगे।
Read More: Aadhar Card Update: अब आधार कार्ड नहीं माना जाएगा जन्मतिथि का सबूत, प्रूफ के तौर पर दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
CG 10th-12th Board Result: बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की निगाहें अब कल आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ-साथ हल्की घबराहट भी देखी जा रही है। फिलहाल सभी को कल का इंतजार है, जब मेहनत का परिणाम सामने आएगा और छात्रों के भविष्य की अगली दिशा तय होगी।




