Prayagraj Triple Murder: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
Read More: Bilaspur Rape Update: बच्चियों से दुष्कर्म मामले में SSP की सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टीआई को किया लाइन अटैच
मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू (65 वर्ष), अमरावती (62 वर्ष) और इंद्रावती (60 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीनों एक ही परिवार से संबंधित थे। सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक विशेषज्ञों, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मौके पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर), डीसीपी यमुनानगर, एसीपी मेजा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जांच में सहायता के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर शक जाहिर किया है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों का इंतजार कर रही है।
Read More: CG Gangrape News: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की बड़ी वारदात, भाई को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी
Prayagraj Triple Murder: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे गांव में पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।




