[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Murti Todfod: राजधानी के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ने को लेकर बवाल, इलाके में भारी तनाव, देखिए मंदिर की हालत

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Murti Todfod:  रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के थोक मार्केट में साईं बाबा, हनुमान जी और भगवान शिव की प्रतिमाएं टूटने के बाद जमकर हंगामा मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।

Nepal Flood Death: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 178 लोगों की मौत, 1500 के करीब लापता, इन दो राज्यों में भी अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा इन प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। वहीं हिंदू संगठनों ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटना से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर सफर की जेब पर मार, ट्रेन-बस से लेकर फ्लाइट तक यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया

Raipur Murti Todfod: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जा सके। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। सवाल यह है कि आखिर राजधानी रायपुर के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कौन कर रहा है? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close