[t4b-ticker]
Advertisement
crimeक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

दोस्ती के झगड़े में 19 वर्षीय युवक को गोली, दो घंटे में अपराधी पिस्तौल समेत दबोचे

मोतिहारी (बिहार): नगर थाना क्षेत्र के नकछेद टोला में रविवार की रात दोस्त की पिटाई का बदला लेने के लिए एक 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान नकछेद टोला निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बारे में रितेश की मां सीमा देवी ने बताया कि चंद्रग्रहण की रात उन्होंने बेटे को फोन कर घर आने को कहा था। रितेश ने बताया कि वह नानी के घर खाना खा चुका है और अब लौट रहा है। रात करीब 11 बजे अचानक घर के बाहर से आवाज़ आई – “माँ मुझे बचा लो।” जब परिजन बाहर निकले तो रितेश खून से लथपथ गिरा मिला।

उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन की अगुवाई में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। महज़ दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को प्रयुक्त पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे पुलिस जब छापामारी करने पहुंची तो दोनों आरोपी छत पर चढ़कर हथियार लहराने लगे। उन्होंने पुलिसवालों को गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बावजूद जवानों ने साहस का परिचय दिया और सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ते हुए दोनों को काबू कर लिया।

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि “करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली। इसकी जानकारी तुरंत एसपी सर को दी गई और उनके निर्देश पर तीन टीमें बनाई गईं। महज़ दो घंटे में अपराधियों को पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिया गया।”

फिलहाल घायल रितेश की हालत नाज़ुक है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close