Beer Party On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बीयर पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर हो रहा था प्रचार, बजरंग दल ने जताया विरोध
रायपुर। Beer Party On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पावन पर्व के बीच शहर में प्रस्तावित बीयर पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रक्षाबंधन के दिन क्लब में बीयर पार्टी के प्रचार को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़े इस त्योहार को शराब और पार्टी से जोड़ना धार्मिक भावनाओं के अनुरूप नहीं है।
पार्टी के प्रचार पर जताई नाराजगी
हिंदू संगठनों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन क्लब में बीयर पार्टी आयोजित किए जाने का सोशल मीडिया में प्रचार किया जा रहा है। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, ऐसे में इस दिन शराब आधारित आयोजन का प्रचार आपत्तिजनक है।
बजरंग दल ने दी चेतावनी
मामले को लेकर बजरंग दल ने भी विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने क्लब प्रबंधन और पार्टी आयोजकों को आयोजन रोकने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया तो संगठन की ओर से आगे कार्रवाई की जा सकती है।
आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया
Beer Party On Raksha Bandhan: संगठन ने पूरे विवाद के लिए संबंधित क्लब और पार्टी आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया है। पदाधिकारियों का कहना है कि त्योहारों की गरिमा और सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजनों से बचना चाहिए। फिलहाल रक्षाबंधन के दिन प्रस्तावित बीयर पार्टी को लेकर विरोध तेज हो गया है। मामले में आयोजकों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर भी नजर बनी हुई है।





