राजधानी में आज 6 घंटे रहेगा वॉटर शटडाउन, शहर की 11 टंकियों से नहीं होगी पानी की सप्लाई, जानें वजह
रायपुर। Raipur Water Crisis: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में राजधानी रायपुर में आज 6 घंटे का वॉटर शटडाउन घोषित किया गया है। पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के चलते यह फैसला लिया गया है, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Read More: पलक झपकते ही तबाह हुआ पूरा परिवार, भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाना के पास मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान 150 MLD फिल्टर प्लांट की सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे 11 जलागारों से शाम के समय जलप्रदाय नहीं हो पाएगा। लालपुर, अमलीडीह, मोवा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। हालांकि सुबह की नियमित सप्लाई के बाद शाम को पानी उपलब्ध नहीं रहेगा।
Read More: प्रदेश में साड़ी घोटाला उजागर, 150 की साड़ी 500 में खरीदी, अब सवालों के घेरे में लक्ष्मी राजवाड़े
Raipur Water Crisis: नगर निगम ने बताया है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 11 अप्रैल से जलप्रदाय फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पहले से पानी का संग्रह कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।




