[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Private School Book: CBSE निजी स्कूलों में अब सिर्फ NCERT किताबें अनिवार्य, निजी पुस्तकों पर सख्त रोक, मनमानी पर होगी कार्रवाई

रायपुर। CG Private School Bookराजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब Central Board of Secondary Education (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में केवल National Council of Educational Research and Training (NCERT) की किताबें ही अनिवार्य होंगी।

Read More: Raipur Petrol-Diesel: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, सरकार ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें 

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि, निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें छात्रों पर थोपने की प्रथा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है। नई व्यवस्था के तहत  CBSE स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह NCERT पाठ्यक्रम से ही होगी। वहीं अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। साथ ही यूनिफॉर्म और स्टेशनरी के लिए भी किसी एक विक्रेता से खरीद का दबाव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को Right to Education Act (RTE) के तहत मुफ्त NCERT पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कक्षा 9 से 12 तक भी छात्रों पर निजी किताबें खरीदने का दबाव नहीं बनाया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड के स्कूलों के लिए State Council of Educational Research and Training (SCERT) और पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें अनिवार्य कर दी गई हैं।

Read More: Aaj Ka Rashifal: शनिदेव की कृपा से बेहद शुभ रहने वाला है आज का दिन, इन राशि के जातकों को होगा लाभ 

CG Private School Book: सरकार ने जिलों में शिकायतों के समाधान के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों को राहत देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी देखें

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close