
बेमेतरा: जिले में शिक्षा विभाग द्वारा किए गए युक्तियुक्तकरण में व्यापक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) कार्यालय का घेराव किया।
शिक्षकों के ट्रांसफर में भ्रष्टाचार के आरोप
आशीष छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 320 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है, लेकिन इस प्रक्रिया में जिला और विकासखंड शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने अपने करीबी शिक्षकों को लाभ पहुंचाने के लिए पैसों के लेन-देन सहित कई अनियमितताएं की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सीनियर शिक्षकों को जानबूझकर जूनियर दिखाकर युक्तियुक्तकरण की सूची में शामिल किया गया, वहीं विकलांग शिक्षकों को भी सूची में लाकर मानवीयता की अनदेखी की गई।
READ MORE : डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- “इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने देश को बनाया था जेलखाना”
संलग्नीकरण पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि शासन द्वारा स्पष्ट रूप से सभी संलग्नीकरण समाप्त करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद आज भी बेमेतरा जिले के शिक्षक सहायक परियोजना समन्वयक, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक और छात्रावास अधीक्षक जैसे पदों पर संलग्न हैं, जिससे उनके मूल विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो रही है।
CG NEWS : विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली, दो लिपिक निलंबित, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच और कार्रवाई की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरे युक्तियुक्तकरण और संलग्नीकरण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी।




