Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

सोपोर में आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 की मौत

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के जिला बारामूला सोपोर में आज आतंकवादियों ने मुख्य चैक में तैनात सुरक्षाबलों के एक दल पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों केे दो जवान शहीद हो गए जबकि दो नागरिक भी मारे गए हैं। इसके अलावा तीन अन्य घायल भी हुए हैं। वहीं आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो जवानों के शहीद व दो स्थानीय नागरिकों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी दो जवान व एक नागरिक घायल है। उन्होंने यह भी बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोपोर आरमपोरा मुख्य चैक पर तैनात सुरक्षाबलों के एक दल पर आतंकवादियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी अपनी पोजीशन संभालते और आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देते। पांच पुलिसकर्मी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच तीन नागरिक भी आतंकियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए।

वहां मौजूद अन्य सुरक्षाबलों ने आतंकियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए घायलों को तुरंत उठाया और उपचार के लिए नजदीकी उपजिला अस्पताल सोपोर पहुंचाया। सूत्रों ने बताया कि दो सुरक्षाबलों और दो नागरिकों ने अस्पताल पहुंचते ही अपने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। सोपोर हमले में मारे गए दो नागरिकों की पहचान मंजूर अहमद और बशीर अहमद के रुप में हुई है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close