Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Bjp उत्कृष्ट सदस्य्ता सम्मान समरोह,कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक हुए सम्मानित!

BJP outstanding membership honor Samaroh, from worker to minister honored!

हिमांशु/राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का “उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह 2024-25” भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवीन मुख्यमंत्री निवास में हुआ, जहां प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर पार्टी के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मारामविचार नेताम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की।

इस वर्ष केंद्र से 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन छत्तीसगढ़ में उससे कहीं ज्यादा 60 लाख 86 हजार से अधिक सदस्य बनाया गया…सदस्यता अभियान में शानदार प्रदर्शन करने वाले नेताओं में विधायक रिकेश सेन, भावना बोहरा और अजय चंद्राकर का नाम सबसे ऊपर रहा। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती दी है।कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के तहत सम्मान वितरण किया गया। जिन कार्यकर्ताओं ने 3,000, 10,000 और 20,000 से अधिक सदस्य बनाए, उन्हें विशेष रूप से मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। सभी को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाला रहा, बल्कि आने वाले चुनावों के मद्देनज़र संगठन की एकजुटता और तैयारियों को भी दर्शाता है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि जमीनी स्तर पर पार्टी का आधार मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं।

वही सम्मानित हुए कार्यकर्ताओं का कहना है जीवन भर की सबसे बड़ी उपलब्धि और सम्मान है जिससे कार्यकर्ताओं में मनोबल बढ़ेगा और पार्टी के प्रति लगनशीलता से काम करेंगे!

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close