छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे उससे पहले वे रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां वे सुबह 8:15 बजे “स्वदेशी संकल्प दौड़” में शामिल हुए। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
वहीं इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे बालोद के लिए रवाना होंगे। जहां सीएम साय विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बालोद में आयोजित “प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी” के समापन में शामिल होंगे।
CM Sai Today Program: कार्यकम पश्चात सीएम बालोद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां रायपुर युवा रत्न सम्मान समारोह 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Advertisement




