CG Coal Scam Case : EOW ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, स्पेशल कोर्ट ने 22 जून तक भेजा रिमांड पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में EOW ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में कोल लेवी वसूली करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग रायपुर, कोरबा, सूरजपुर और रायपुर में रहकर गैंग के लिए काम करते थे। EOW ने सभी को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया है, जहां से सभी को 5 दिन यानी 22 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार EOW ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उनमें मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल हैं। आरोप है कि पांचों रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे। वहीं दूसरी ओर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया को भी कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फिर 1 जुलाई तक सभी को जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला केस में ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी से कारोबारी के करीबी बताए जा रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल हैं। आरोप है कि पांचों आरेापी रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे। ईओडब्ल्यू ने 14 दिन की रिमांड मांगी है।
रायपुर। कोयला लेवी वसूली के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) EOW की टीम ने कोरबा के कोल कारोबारी दो भाई हेमंत और चन्द्रप्रकाश जायसवाल ऊर्फ संजय को रिमांड के बाद आज 20 जून को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों से पूछताछ के बाद पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया गया है। सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। ईओडब्ल्यू दाेनों की रिमांड बढ़ाने की तैयारी में है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कोल परिवहन के नाम पर 540 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। कोल परिवहन के नाम पर हुए अवैध कोल लेवी मामले में ईडी ने पहले ही कोरबा की पूर्व कलेक्टर रानू साहू समेत कुछ आइएएस अफसरों के साथ ही पूर्व सीएम की उप-सचिव सौम्या चौरसिया और कोयला कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में कोल लेवी घोटाले की जांच ईओडब्लू कर रही है।
मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, क्या होगा अगला कदम ?
I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .