Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

पीएम मोदी ने बिल गेट्स से की बात…जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजसेवी और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के साथ कोरोना संक्रमण और इससे निपटने के लिए वैज्ञानिक नई खोज तथा शोध के वैश्विक समन्वय के मुद्दे पर बातचीत की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान गेट्स व पीएम मोदी ने इस महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयास में भारत के योगदान की अहमियत पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया- बिल गेट्स से व्यापक बातचीत हुई। हमने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए भारत के प्रयासों से लेकर इस महामारी से निपटने को लेकर किए जा रहे गेट्स फाउंडेशन के कार्यों, तकनीक व नई खोज की भूमिका तथा वैक्सीन उत्पादन तक के मुद्दों पर बातचीत की।

उधर, आधिकारिक बयान में बताया गया कि भारत का दृष्टिकोण उचित संदेश के जरिये जन सहभागिता पर आधारित है। पीएम मोदी ने बताया कि किस प्रकार लोगों ने शारीरिक दूरी, मास्क पहनने, साफ-सफाई रखने, लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के विचारों को अपनाया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close