Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

बीजेपी ने गुरुवार को सरगुजा बंद का किया आवाह्न, गेंद बिहारी सिंह के साथ हुई मारपीट को बताया गहिरा गुरू का अपमान

रायपुर। बीजेपी नेता गेंद बिहारी सिंह के साथ बगीचा एसडीओपी द्वारा की गई मारपीट की घटना के विरोध में भाजपा ने कल सरगुजा बंद का आवाह्न किया है। भाजपा के सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के महान संत गाहिरा गुरु जी के पुत्र और जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह के साथ बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर और अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई बर्बरता पूर्वक मारपीट की घटना अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कल सरगुजा बंद कराया जाएगा।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में लगातार हिंदुओं का अपमान, सनातन संस्कृति को ठेस पहुंचाना, साम्प्रदायिक तुष्टीकरण और आतंक-अपराध की घटनायें लगातार जारी हैं। अब ऐसी आतंकी कारवाइयों में पुलिस को भी कांग्रेस सरकार ने शामिल कर लिया है।

सम्पूर्ण घटनाक्रम को देखने पर यह साफ होता है कि किसी पुलिसकर्मी की ऐसी हिम्मत हो ही नहीं सकती कि इस तरह लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार करे। सीधी सी बात है कि ऐसा कांग्रेस के भूपेश गुट के इशारे पर, इसलिए किया गया है क्योंकि श्री जा गेंद बिहारी सिंह भाजपा के समर्थक हैं, और सनातन संस्कृति के संवर्धन में सतत समर्पित रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने सरगुजा में कांग्रेस सरकार की इस बर्बरता और पुलिसिया आतंक के विरुद्ध कल गुरुवार 26/04/23 को सरगुजा संभाग बंद का आयोजन किया है।

भाजपा की यह मांग है कि :-

– सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाय।

– इनके विरुद्ध उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच हो।

– दोषियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ़्तार किए जाएँ।

– मुख्यमंत्री इस घटना के लिए समूचे प्रदेश और विशेष कर आदिवासी समाज से हाथ जोड़ कर माफी मांगें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close