
साल 2002 में हुए गोधरा कांड और उसके बाद गुजरात में हुए दंगों पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की स्क्रीनिंग आज संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में हो रही हैं. फिल्म देखने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री-सांसद पहुंचे हैं।
विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2002 गोधरा कांड और उसके बाद हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के CM थे।
इस फिल्म ने पहले ही लोगों का काफी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. वहीं पीएम मोदी भी इस फिल्म की पहले भी तारीफ कर चुके हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘ठीक कहा. यह अच्छा है कि यह सच्चाई सामने आ रही है, और वह भी एक ऐसे तरीके से जिसे आम लोग देख सकते हैं. एक फर्जी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आते हैं!
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी 200 गाड़िया जलकर राख




