
रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह ईडी ने दबिश दिया जिसके बाद से लगातार ईडी की कार्यवाही चल रही है। और ईडी ने कार्यवाही करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया है। बताया जा रह है कि चैतन्य बघेल को महादेव सट्टा ऐप और शराब घोटाले से जुड़े मामलों पर हिरास पर लिया गया हैं। चैतन्य बघेल का आज जन्म दिन था जैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा पड़ा है वैसे ही कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का घर पहुंच कर जानकार हंगामा करते नजर आए।
Advertisement




