Breaking news
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

ओबरा में दो मासूम भाई-बहन की संदिग्ध मौत: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को किसी ने दिया ‘जहरीला लड्डू’!

परिजन बोले– किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड्डू देकर मौत के मुंह में धकेला; पुलिस ने एफएलसी टीम बुलाकर सैंपल जुटाए, जांच कई एंगल पर

ओबरा (औरंगाबाद) :
खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की कुछ घंटों के अंतर पर मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत और सनसनी फैल गई है। मरने वाले बच्चों की पहचान पथरा निवासी रवि भारती के 6 वर्षीय पुत्र दिव्यांश कुमार और 8 माह की बेटी अंशिका कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम घर के बाहर खेल रहे दिव्यांश को किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड्डू खाने को दिया। दिव्यांश वह लड्डू घर लाया और खुद खाने के साथ अपनी बहन अंशिका को भी खिलाया। थोड़ी देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

सबसे पहले अंशिका की मौत घर पर ही हो गई। दिव्यांश को दाउदनगर और फिर गंभीर हालत में गया जीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय बच्चों की मां संयुक्ता कुमारी घर में थीं, जबकि बाकी सदस्य खेत में धान काटने गए थे।

पुलिस के सामने कई सवाल

चौंकाने वाली बात यह है कि परिजनों ने रात में घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। सोमवार सुबह पिता रवि भारती ने खुदवां थाना को फोन पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार दास, थानाध्यक्ष सुशील कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएलसी टीम ने नमूने इकट्ठे किए। पोस्टमार्टम कराया गया है।

एसडीपीओ ने कहा—

“प्रारंभिक स्थिति संदेहास्पद है। कई बिंदुओं पर जांच जारी है, मामला जल्द उजागर होगा।”

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया—

“मां का बयान लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का असली कारण पता चलेगा।”

गांव में यह चर्चा तेज है कि आखिर बच्चों को जहर किसने और क्यों दिया? पुलिस के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close