राजधानी में महिला समेत दो नक्सली गिरफ्तार, नाम बदलकर किराए के मकान में रह रहे थे
रायपुर। Raipur Naxalite Arrest: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही लम्बे वक़्त से इलाके में नाम और पहचान बदलकर किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। यह गिरफ्तारी एसआईए द्वारा की गई है।
बता दें कि,पक़ड़े गए नक्सलियों का नाम जग्गू और कमला है। इनमें महिला नक्सली बस्तर संभाग के बीजापुर की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि ये नक्सली जंगल से भागकर राजधानी में नाम बदलकर किराए के मकान लेकर रह रहे थे।
Raipur Naxalite Arrest: यह खुलासा राजधानी पुलिस पर कई सवाल उठाता है, खासकर किरायेदारों की जानकारी पुलिस थाने में देने वाले आदेश की अनदेखी को लेकर। थाना पुलिस और आलाधिकारियों को नक्सली गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी, जो इस मामले को और भी गंभीर बनाता है।




