Breaking news
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और किशोर की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने की सतर्कता की अपील

 

कोरबा : जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई। ये हादसे खराब मौसम के दौरान हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

लकड़ी लेने गई महिला की मौत

बालको थाना क्षेत्र के जोगी डीहा गांव की रहने वाली सविता मांझी (30) अपनी देवरानी के साथ हसदेव नदी के किनारे जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हुई और लौटते वक्त सविता आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरते ही वह नदी में गिर गई। हालांकि नदी में बहाव कम था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गई।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को सूचना दी गई। बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला का शव बाहर निकाला गया। शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 

किशोर की भी गई जान

एक अन्य घटना में 27 मई (मंगलवार) को गोढ़ी गांव में 15 वर्षीय मयंक कर्ष की मौत हो गई। मयंक अपने तीन दोस्तों के साथ आटा चक्की से घर लौट रहा था, तभी मौसम खराब हुआ और अचानक आकाशीय बिजली गिरी। मयंक इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके तीनों दोस्त सुरक्षित बच निकले।

प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

लगातार हो रही बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों और खुले क्षेत्रों में न जाएं, जिससे जानमाल की हानि से बचा जा सके।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close